Tuesday, 3 November 2026

English edition Raipur

Join Group Now
Hamar CG Hamar Chhattisgarh, Hamar Pehchaan

India

टाइगर श्रॉफ के हाथ पर बारूद के निशान, फायरिंग के बाद सामने आई जानकारी

October 19, 2026 Source: Hamaar-CG

Join Now
टाइगर श्रॉफ के हाथ पर बारूद के निशान, फायरिंग के बाद सामने आई जानकारी
टाइगर श्रॉफ के हाथ पर बारूद के निशान, फायरिंग के बाद सामने आई जानकारी
टाइगर श्रॉफ के हाथ पर बारूद के निशान, फायरिंग के बाद सामने आई जानकारी
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को फायरिंग हुई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई. पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से हमले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक जब्त कर जांच तेज कर दी है. सीसीटीवी फुटेज से दो हमलावरों की पहचान हुई है जो सफेद शर्ट में थे. मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हमले में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को अंधेरी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने स्टेशन के बाहर से बाइक जब्त की है. इस मामले में मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन ने तीन अज्ञात शख्श के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने BNS की धारा 109 (1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक मुंबई में रजिस्टर्ड है. पुलिस अब नंबर प्लेट और चेसिस व इंजन नंबर के जरिए वाहन का रिकॉर्ड खंगाल रही है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है जिससे आरोपियों की पहचान के साथ वारदात के बाद उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके. टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले दो शूटर्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं. सीसीटीवी कैमरे में दोनों की तस्वीरें कैद हुई हैं. दोनों हमलावर सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं. इन दोनों ने ही टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई थी. रविवार को फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई है. घटना के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि टाइगर के दाएं हाथ पर गनपाउडर से जलने से निशान हैं. हालांकि, उन्हें गोली नहीं लगी. * कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी * फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हुए हैं. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद बताया कि एक्टर के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं. उन्होंने कहा कि एक्टर और उनका परिवार घटना से चिंतित हैं. परिवार ने शिंदे को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है. शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार की सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि इस घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी